Social Engineering

बिना OTP के भी हो रहा है WhatsApp hack, आ गया नया scam, ये गलती न करें | OTP | Cyber | Facebook

News 24

Summary

WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए नया खतरा 'घोस्ट पेयरिंग' सामने आया है, जिसमें स्कैमर्स बिना किसी पासवर्ड या ओटीपी के आपके खाते पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। यह स्कैम एक संदिग्ध लिंक के माध्यम से शुरू होता है, जो अक्सर किसी परिचित नंबर से भेजा जाता है और फेसबुक फोटो प्रीव्यू की तरह दिखता है। जब उपयोगकर्ता उस लिंक पर क्लिक करता है, तो वह एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंचता है, जहां उसे एक नंबर डालने और एक पेयरिंग कोड डालने के लिए कहा जाता है। यह कोड डालने से उपयोगकर्ता अनजाने में अपना WhatsApp अकाउंट हैकर के ब्राउज़र से लिंक कर देता है। स्कैमर्स इस तरह से आपके संदेश पढ़ने और भेजने में सक्षम हो जाते हैं। इससे बचने के लिए, किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें, नियमित रूप से अपने WhatsApp में डिवाइस लिंकिंग की जांच करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्षम करें। अगर आपका अकाउंट हैक हो जाए, तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें और WhatsApp सपोर्ट से संपर्क करें।

Transcript
आप WhatsApp तो इस्तेमाल करते ही होंगे। अगर हां, तो सावधान हो जाए क्योंकि आपका WhatsApp कभी भी हैक हो सकता है। स्कैमर्स अब नए तरीके से यूज़र्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस स्कैम में हैकर्स बिना पासवर्ड, बिना ओटीपी और बिना सिम कार्ड चुराए ही यूजर के WhatsApp अकाउंट पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसमें WhatsApp की किसी तकनीकी खामी का फायदा नहीं उठाया जाता बल्कि WhatsApp यूजर को ही चालाकी से धोखा देकर [संगीत] उनसे फोन में घुसने की परमिशन ले ली जाती है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीआरटी इन ने इस खतरे को लेकर WhatsApp यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक हैकर्स WhatsApp के डिवाइस लिंकिंग फीचर का दुरुपयोग कर अकाउंट्स को अपने कब्जे में ले रहे हैं। स्कैम के इस तरीके को साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने घोस्ट पेयरिंग का नाम दिया है। यह स्कैम एक सिंपल से मैसेज से शुरू होता है। अक्सर यह मैसेज किसी जान पहचान वाले नंबर से आता है। जैसे हे मुझे तुम्हारी एक फोटो मिली है। मैसेज के साथ एक लिंक होता है जो देखने में बिल्कुल Facebook फोटो प्रीव्यू जैसा लगता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर [संगीत] क्लिक करता है वो एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है जो हूबहू Facebook फोटो व्यूअर की तरह दिखती है। बस यहीं से असली खेल शुरू होता है। उस नकली वेबसाइट पर फोटो देखने से पहले यूजर से वेरीफाई करने को कहा जाता है। यह वेरिफिकेशन Facebook से जुड़ा नहीं होता बल्कि चुपचाप WhatsApp के डिवाइस लिंकिंग प्रोसेस को ट्रिगर कर [संगीत] देता है। इसमें पहले यूज़र्स को अपना फोन नंबर डालने को कहा जाता है। इसके बाद उन्हें एक न्यूममेरिक पेयरिंग कोड दिया जाता है जिसे [संगीत] WhatsApp पर डालने को कहा जाता है। यूजर को लगता है कि यह कोई सामान्य सिक्योरिटी प्रोसेस है। इसलिए वह कोड भी डाल देता है। जैसे ही यूजर यह कोड डालता है, वह अनजाने में हैकर के ब्राउज़र को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक कर देता है। इसके बाद हैकर को WhatsApp वेब के जरिए [संगीत] पूरा एक्सेस मिल जाता है। वह मैसेज पढ़ने के साथ मैसेज भी कर सकते हैं। इस तरह आपका डाटा और आपकी प्राइवेसी दोनों प्रभावित हो सकती हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि आपका फोन सामान्य तरीके से चलता रहता है। इसलिए यूजर को लंबे समय तक पता नहीं चलता कि अकाउंट हैक हो चुका है। सीआरटी ने अपनी चेतावनी में कहा कि हैकर्स WhatsApp के डिवाइस लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और [संगीत] पेयरिंग कोड के जरिए अकाउंट एक्सेस हासिल कर रहे हैं। वह भी बिना किसी अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन [संगीत] के। यह नया घोस्ट पेयरिंग कैंपेन साइबर क्रिमिनल्स को पासवर्ड या सिम स्वैप के बिना पूरा कंट्रोल दे देता है। WhatsApp की ओर से इस खबर पर अब तक कोई रिस्पांस नहीं आया है। अब सवाल है कि घोस्ट पेयरिंग से खुद को कैसे बचाएं? [संगीत] तो जान पहचान वाले कांटेक्ट से आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें। WhatsApp या Facebook के नाम पर बनी किसी बाहरी वेबसाइट पर अपना नंबर ना डालें। WhatsApp में जाकर लिंक डिवाइसेस सेक्शन नियमित रूप से चेक करें। किसी अनजान डिवाइस को तुरंत [संगीत] लॉग आउट करें। WhatsApp में टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें। अगर अकाउंट हैक हो जाए तो [संगीत] तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें और WhatsApp सपोर्ट को ईमेल करें। तो एक क्लिक आपकी प्राइवेसी बचा भी सकता है और खत्म भी कर सकता है। तो सावधान रहें। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। और हां हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें। ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़