Ghost Pairing Scam on WhatsApp | WHATSAPP | How Hackers Take Control of Your Account | Sanskriti IAS
Summary
हाल ही में WhatsApp पर एक नया घोस्ट पेयरिंग स्कैम सामने आया है, जिसमें हैकर्स एक लिंक के माध्यम से आपके अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं। इस स्कैम के अंतर्गत, आपको किसी जानने वाले या अज्ञात व्यक्ति से एक संदिग्ध लिंक भेजा जा सकता है। यदि आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका व्यक्तिगत डाटा बिना किसी OTP या अनुमति के चुरा लिया जाएगा। भारत के साइबर सुरक्षा संगठन सीईआरटी-इन के अनुसार, यह प्रक्रिया बेहद सरल है और कई कंपनियों और व्यक्तियों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, चाहे वह किसी जानने वाले से हो या न हो। अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करना आपका प्राथमिक कर्तव्य है। हमेशा सतर्क रहें और अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अलर्ट रहें।
Transcript
जो क्या हो कि आपका WhatsApp हैक हो जाए। जो क्या हो कि आपकी प्राइवेट फोटो पर्सनल फोटोस भी वायरल हो जाए। क्योंकि WhatsApp पर अभी हाल फिलहाल में एक नया स्कैम चल रहा है। जिस स्कैम का नाम है घस्ट पेयरिंग स्कैम। अब इसको हिंदी में भूतिया पेयरिंग स्कैम कह रहे हैं कि भाई कोई भूत सा आता है और आपके WhatsApp में घुसता है और वह आपकी सारी डिटेल्स को चोरी कर लेता है। अब यहां पे सवाल यह भी आता है कि भाई WhatsApp से हम इतना क्यों चिंतित हो जाते हैं? हाल फिलहाल में आपने एक रिपोर्ट देखी होगी जो अमेरिका के बहुत बड़े-बड़े उद्योगपतियों की फोटो को वायरल करती हुई दिखाई दे रही है। उस लिस्ट में बहुत सारे लोगों के नाम आए हैं। उनकी पिक्चर्स आई हैं। तो यहां पे भारत के लोग भी बहुत सारे ऐसे हैं जो अपनी पर्सनल पिक्चर्स को लेके काफी चिंतित रहते हैं कि भाई हमने किसी को कभी भेजी थी लेकिन अब उनके साथ कोई ताल्लुकात नहीं है। तो वो फोटो तो हमने डिलीट कर दी। लेकिन क्या कभी वह वायरल हो सकती हैं? तो यह बहुत बड़ा सवाल है कि इस तरीके की चीजों से इस तरीके के स्कैम से आप कैसे बचें और यह है क्या? यह घोस्ट जो पेयरिंग हैक है वो क्या होता है? यहां पे आप यह जान लीजिए कि आपके पास कोई भी आपके जानने वाले से या अननोन व्यक्ति से भी कोई मैसेज आता है और उस पे लिखा होता है हेलो हम यहां यहां से हैं। इस लिंक पे आप हमें जोड़ सकते हैं खुद से। तो वहां पर कोई आइडेंटिटी नहीं है। वहां पर किसी भी जगह के बारे में नहीं लिखा है। किसी भी व्यक्ति के बारे में नहीं लिखा है। लेकिन हां वहां पे सिर्फ एक लिंक है जिस पे आप टच करेंगे और टच करते ही आपका पूरा का पूरा डाटा उनका हो चुका होगा। भारत के अंदर साइबर सिक्योरिटीज के द्वारा यह क्लियर किया गया कि बहुत ज्यादा लोगों के साथ यह हो रहा है और भारत में आईटी कंपनीज़ इसके चपेट में आ रही हैं। पूरी कंपनी की कंपनी आ रही हैं। उनके डाटा लीक हो रहे हैं। तो अब यहां पे पर्सनल लेवल पर भी लोगों का डाटा लीक हो रहा है। तो यह चीज आपको समझनी होगी कि भारत के अंदर एक संस्था है जो कि सीईआरटीआई इन के नाम से जाने जाती है जो कि भारत के अंदर सिक्योरिटी का काम करती है। जो डिजिटल सिक्योरिटी है उसके ऊपर काम करती है। रिपोर्ट्स देती है। तो उसने कहा कि WhatsApp के डाटा को हैक करना आज की डेट में बहुत आसान हो चुका है। मात्र एक लिंक भेजना है और उस लिंक पे बिना किसी ओटीपी के बिना किसी आपके वापसी रिप्लाई के भी हम डाटा हैक कर सकते हैं और वो कैसे सिर्फ आपको टच करवाना है। आप उस सीधे-सीधे उस लिंक पे टच कीजिए। उसके बाद आपका बिना किसी ओटीपी के, बिना किसी भी परमिशन के वो डाटा हैक हो चुका होगा। तो, यह सोचना कि बिना ओटीपी के तो कुछ नहीं होना। तो सब कुछ हो जाएगा। अब तो बस इसीलिए इस पूरे स्कैम से बचने का एक ही तरीका है कि अब आप किसी भी अननोन व्यक्ति के और जो आपका जानने वाला भी है लेकिन वो लिंक कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो ना टच करें क्योंकि आपका डाटा आपकी पकड़ में होना चाहिए। वो किसी और के हाथ नहीं जाना चाहिए। आपकी पर्सनल पिक्स आपकी हैं। अब यह नहीं होना चाहिए कि भाई आपने जानते नहीं है फिर भी उस लिंक पर टच कर दिया। तो यह नहीं करना है। यही आपका गोस्ट पेयरिंग है। भूत यहां पर कोई वैसा चीज नहीं है। बस एक लिंक है जिसको आप जानते नहीं है। जिसको कभी देखा नहीं है। तो वो आपको क्या कर सकता है? बिल्कुल खोखला कर सकता है। आपकी सारे डाटा को 2 मिनट में चुरा सकता है। तो सतर्क रहें, सावधान रहें। ठीक है तो नई वीडियो के साथ दोबारा मिलेंगे। जय हिंद जय भारत। [संगीत]